Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर मंगलवार को पुरोहित का बास में करेंगे जनसुनवाई

जिला कलेक्टर मंगलवार को पुरोहित का बास में करेंगे जनसुनवाई

जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव 17 जनवरी(मंगलवार) को पिपराली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पुरोहित का बास में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई करेंगे। चौपाल प्रभारी सम्बन्धित उपखण्ड़ अधिकारी होंगे तथा तहसीलदार सहायक प्रभारी होंगे। रात्रि चौपाल के नोडल अधिकारी राकेश कुमार लाटा ने बताया कि संबंधित उपखण्ड अधिकारी रात्रि चौपाल में प्राप्त समस्त प्रार्थना-पत्र का इन्द्राज राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करवाना सुनिश्चित करेंगे।