Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. यादव चुनाव कार्य में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर हुये सख्त

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. यादव चुनाव कार्य में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर हुये सख्त

5 कार्मिकों को किये नोटिस जारी

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अमित यादव ने आदेश जारी कर चुनाव कार्य में अनुपस्थित रहने वाले 5 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। आदेशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 15 मई से सांवली रोड़ स्थित ईवीएम वेयर हाउस में जारी है। इस कार्य के सुचारू संचालन के लिए आरिफ अली वरिष्ठ सहायक जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक सीकर,जयदेव सिंह उप प्राचार्य राउमावि सिंहासन, सीताराम मीणा व्याख्याता राउमावि झाडली श्रीमाधोपुर, दारासिंह कनिष्ठ सहायक ईआरओ कार्यालय खण्डेला, पवन कुमार सूचना सहायक कार्यालय ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी खण्डेला को प्रथम स्तरीय जांच के लिए नियुक्त किया गया था । लेकिन इन 5 कार्मिकों ने 17 मई 2023 (बुधवार) को बिना किसी पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहकर निर्देशों की अवहेलना की गयी एवं चुनाव कार्य के प्रति घोर उदासीनता बरती गयी जिस पर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur