सीकर, विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए मतदान शनिवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो चुके हैं। जिले में औसत 73.03 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। मतदान में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र अव्वल रहा जहां सबसे ज्यादा मतदान 76.47 प्रतिशत हुआ तथा सबसे कम मतदान प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर में 69.58 रहा। प्रातः 7 बजे से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारे लगने लगी थी। धीमी गति से शुरू हुआ मतदान दिन चढने के साथ बढने लगा। शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने जिले के समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने चुनाव कार्यों में नियोजित अधिकारियों, कार्मिकों, मतदान कर्मियों को भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि 3 दिसम्बर को मतगणना की जावेगी। उन्होंने मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया द्वारा दिये गये सहयोग के लिए उनका भी आभार व्यक्त किया है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान पर जताया आभार
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान पर जताया आभार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।