Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित

जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित

सीकर, जिला प्रमुख गायत्री कंवर की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में पंचायत राज विभाग द्वारा सीकर जिले को आवंटित 4 नये ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति के लिए पंचायत समितियां आवटन की गई। पंचायत समितियों में अधिशेष रहे ग्राम विकास अधिकारियों को अन्य पंचायत समितियों में ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर समायोजन किया गया। बैठक में जिला परिषद, पंचायत समितियों में कार्यरत 10 वरिष्ठ सहायकों को सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदौन्नति दी गई।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर राकेश कुमार गढव़ाल, महेश कुमार शर्मा (कोषाधिकारी) जिला कलेक्टर प्रतिनिधि, लालचन्द नहलिया जिला शिक्षा अधिकारी सीकर, श्रीकान्त मिश्रा निजी सहायक जिला प्रमुख सीकर, हरिराम बुनकर, श्याम सुन्दर शर्मा,जोगेन्द्र सिंह शेखावत, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, तनेश कुमार वरिष्ठ सहायक, उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur