Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित

जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल ने मंगलवार को जिला निष्पादन समिति की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल ने सरकारी विद्यालयों में बने शौचालयों, चारदीवारी, खेल मैदान, आधार एवं जन आधार नामांकन की विस्तार से समीक्षा कर आधार एवं जनाधार के मध्य की त्रुटि को कार्य योजना बनाकर दूर करने के निर्देश दिए ताकि स्कूली बच्चों को समय पर डीबीटी के माध्यम से स्कॉलरशिप मिल सके।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल ने निर्देश दिए कि स्कूलों में मिड डे मील के स्टॉक का निरीक्षण करें तथा छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्कूलों के बच्चों की आधार सीडिंग के कार्य में प्रगति लाने, मिड डे मील के तहत दिए जाने वाले पोषाहार की नियमित जांच करने, बच्चों को शुद्ध पौष्टिक आहार देने के निर्देश दिए।इस दौरान एडीपीसी राकेश कुमार लाटा ने सरकारी विद्यालयों में बने शौचालयों, चारदीवारी, खेल मैदान, आधार एवं जन आधार नामांकन की त्रुटि को दूर करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शीशराम कुलहरी, एपीसी विक्रम, सहायक निदेशक राकेश गढ़वाल, एपीसी रामेश्वर बिजारनिया सहित सभी ब्लॉकों के सीबीईओ एवं शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur