सीकर, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के सचिव धर्मराज मीणा द्वारा जिला कारागृह, सीकर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव मीणा द्वारा जेल मेन्यूअल के अनुसार कारागृह की व्यवस्थाओं जैसे भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय कारागृह में उपस्थित निरूद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता से अवगत करवाया गया। सचिव मीणा ने व्यक्तिशः रूबरू होकर कारागृह में दी जाने वाली सुविधाओं एवं न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कारागृह में उपलब्ध सुविधाओं में सुधार के लिए कारापाल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। निरीक्षण के दौरान कारापाल मय कारागृह स्टाॅफ उपस्थित रहें।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सचिव द्वारा किया गया जिला कारागृह का निरीक्षण
सचिव द्वारा किया गया जिला कारागृह का निरीक्षण




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।