सीकर, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। आदेशानुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लिए प्रभारी एवं जिला नोडल अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड सीकर को सहायक जिला नोडल अधिकारी, डीपीएम राजीविका सीकर नोडल अधिकारी, अधिशाषी अभियंता जिला परिषद सीकर को सहायक नोडल अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीकर, जिला रसद अधिकारी सीकर, उपनिदेशक कृषि विभाग सीकर, उप महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सीकर, उप निदेशक पशुपालन विभाग सीकर, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सीकर, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी सीकर, प्रबंधक शीर्ष बैंक (एलडीएम) सीकर, सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग सीकर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सीकर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर, जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका सीकर, संयुक्त निदेशक सूचना प्राद्यौगिकी एवं संचार विभाग सीकर, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग सीकर, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग सीकर को सदस्य तथा जिला साक्षरता अधिकारी सीकर को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित
जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।