Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

सीकर, जिला कलेक्टर सीकर कमर उल जमान चौधरी ने आदेश जारी कर 15 जून से 30 सितम्बर, 2024 तक जिला कलेक्ट्रेट सीकर के कार्यालय अधीक्षक कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी.) तुरन्त प्रभाव से स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 3 पारियों में 24 घंटे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 01572-251008 (टोल फ्री नं0 1077) है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी जय कौशिक उपखण्ड अधिकारी सीकर जिनके मोबाईल नम्बर 9982885885 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी राकेश गुप्ता कार्यालय अधीक्षक कलेक्ट्रेट सीकर जिनके मोबाईल नम्बर 9413246231 है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur