Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला स्तरीय जनसुनवाई एक अप्रेल को

जिला स्तरीय जनसुनवाई एक अप्रेल को

जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारासिंह मीणा ने बताया कि जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान किये जाने के लिए माह के प्रथम शुक्रवार एक अप्रेल को जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जावेगी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान आमजन से संबंधित परिवेदनाओं, समस्याओं पेयजल,विद्युत, स्वास्थ्य , नाली, सफाई , खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, सड़क आदि से जुड़ी समस्याओं को जनसुनवाई में प्राथमिकता दी जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur