Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला स्तरीय जन सुनवाई कल

जिला स्तरीय जन सुनवाई कल

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान किये जाने के लिए जिला स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कल 21 दिसम्बर 2023 गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जिला कलेक्ट्रेट परिसर सीकर में जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की जावेगी।

उन्होंने बताया कि त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के अन्तर्गत आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों के अतिरिक्त सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, निस्तारित असन्तुष्ट परिवादियों की परिवेदनाओं का सत्यापन व सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज एक से अधिक विभागों के स्तर से समाधान किया जाने वाले प्रकरणों की समीक्षा की जावेगी।जिला स्तरीय जनसुनवाई वीसी के माध्यम से आयोजित की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur