Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कल होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई

कल होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई

सीकर, राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई 17 अगस्त 2023 गुरुवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजीव गांधी सेवा केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर सीकर में आयोजित होगी। जिला कलेक्टर ने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों से जनसुनवाई में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur