Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 22 से 24 सितम्बर तक

,

जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 22 से 24 सितम्बर तक

अधिकारियों को नियुक्त कर विभागीय दायित्व सोंपे

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022 की अनुपालना में जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 22 से 24 सितम्बर तक जिला खेल स्टेडियम परिसर, सीकर में आयोजित की जा रही है। जिसके सफल संचालन के लिए अधिकारियों की विभागीय दायित्वों की पालना के लिए ड्यूटी लगाई गई है। आदेशानुसार सुरेश कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर, श्रवण कुमार विश्नोई आयुक्त आयुक्त नगर परिषद सीकर, अशोक कुमार जिला खेल अधिकारी सीकर, रामचन्द्र पिलानियां जिला शिक्षा अधिकारी सीकर, चुन्नीलाल अधीक्षण अभियन्ता जलदाय विभाग सीकर, कुवंर राष्ट्रदीप जिला पुलिस अधीक्षक सीकर, डॉ. निर्मल सिंह मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीकर, कर्नल अरविन्द कमाण्डेंट एनसीसी सीकर, अनु शर्मा सहायक निदेशक पर्यटन सीकर, पूरणमल वर्मा जिला जनसंपर्क अधिकारी सूचना केन्द्र सीकर, तरूण जोशी जिला युवा अधिकारी सीकर, भारती नाथानी, जिला परिवहन अधिकारी,हरलाल खाखल सहायक लेखाधिकारी प्रथम, मुनेश कुमारी जिला रसद अधिकारी सीकर को विभागीय दायित्वों की पालना के लिए नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur