Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 16 जनवरी को

,

ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 16 जनवरी को

नेहरू युवा केन्द्र सीकर द्वारा

सीकर, नेहरू युवा केन्द्र सीकर द्वारा ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 16 जनवरी सोमवार को ज़िला खेल स्टेडियम में किया जाएगा। ज़िला युवा अधिकारी तरुण जोशी ने बताया नेहरू युवा केन्द्र द्वारा वार्षिक कार्य योजनानुसार 8 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, उनकी विजेता टीमें जिला स्तर पर भाग लेंगी। इस अवसर पर वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्सा कस्सी, लंबी कूद और दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur