Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला स्तरीय स्थायी समिति गठित

जिला स्तरीय स्थायी समिति गठित

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए तत्काल प्रभाव से जिला स्तरीय स्थायी समिति का गठन किया गया हैं। आदेशानुसार समिति के अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर डॉ. अमित यादव होंगे, जबकि उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर संयोजक होंगे। पुलिस अधीक्षक सीकर, नोडल अधिकारी आचार संहिता प्रकोष्ठ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर, जिलाध्यक्ष इण्डियन नेशनल कांग्रेस, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, जिला सचिव कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्सवादी), जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, समस्त निर्दलीय प्रत्याशी जिला सीकर विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान को सदस्य नियुक्त किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur