Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षकों का हुआ सम्मान

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षकों का हुआ सम्मान

सीकर, जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2024 गुरुवार को राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले तीन शिक्षकों का सम्मान किया गया साथ ही पांच मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण किया गया। जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि धोद विधायक गोवर्धन वर्मा सहित जिला कलेक्टर कमर चौधरी, सीकर के पूर्व विधायक रतन जलधारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पुरोहित, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, विद्यालय विकास हेतु भामाशाहों को प्रेरित करने सहित अन्य सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर व्याख्याता सुमन भाखर, वरिष्ठ अध्यापक अर्जुन राम, राकेश कुमार पारीक को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं 11 हजार रुपए** का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के पांच मेधावी विद्यार्थियों सुनीता गुर्जर, अनु सैनी, धीरज कुमावत, पायल कुमावत, रवीना शर्मा को टैबलेट दिया गया।

इस दौरान जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब के जीवन में कोई ना कोई गुरु रहा है जिसने हमारा मार्गदर्शन किया है जिसकी वजह से आज हम यहां हैं। उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता एवं हमारा मार्गदर्शन करने वाला ही हमारा सच्चा गुरु होता है जो हमें सही रास्ता दिखाकर जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है इसलिए हमारे शिक्षक शिक्षा पर ही ध्यान केंद्रित करते हुए हमारे देश का भविष्य तैयार करें।

धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने कहा कि हमारे सच्चे गुरु हमारे माता-पिता होते हैं एवं इसके बाद गुरु का स्थान आता है जो हमें सही रास्ता दिखाकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षक अच्छी शिक्षा देकर विद्यार्थियों के जीवन को सफल बनाएं।

इस दौरान एडीपीसी समसा राकेश कुमार लाटा, एडीईओ रामचंद्र बगड़िया, सहायक निदेशक राकेश कुमार गढ़वाल, ओमप्रकाश बिजारणिया, प्रधानाचार्य दिनेश पुरोहित, राकेश तेतरवाल, मुकेश निठारवाल, भवानी शंकर शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur