Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला परियोजना समन्वयक राकेश लाटा ने सीबीईओ ऑफिस का किया अवलोकन

जिला परियोजना समन्वयक राकेश लाटा ने सीबीईओ ऑफिस का किया अवलोकन

सीकर, जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा राकेश कुमार लाटा ने सीबीईओ ऑफिस का अवलोकन कर विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा— निर्देश प्रदान किए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किरण सैनी ने विभागीय लक्ष्यों के विरुद्ध अर्जित उपलब्धियों से अवगत करवाया। मुख्य ज़िला शिक्षा अधिकारी सीकर के सहायक निदेशक राकेश कुमार गढ़वाल ने युवा महोत्सव के पंजीकरण व प्रतियोगिता में भाग लेने प्रतिभागियों की प्रतिभागिता की समुचित व्यवस्था पर बल दिया। समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना समन्वयक विक्रमसिंह ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों की प्रगति की जानकारी लेकर समयबद्धता के साथ सम्पन्न करवाने के निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर सन्दर्भ व्यक्ति सुरेश भास्कर,प्रशासनिक अधिकारी भंवरसिंह जाखड़,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्रीपाल ढाका, ब्लॉक समन्वयक श्रीराम मुंड ,विकास झांकल,दिनेश स्वामी,लोकेश मीणा, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur