Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ग्रामीण व शहरी खेलो को लेकर जिला खेल अधिकारी ने ली बैठक

ग्रामीण व शहरी खेलो को लेकर जिला खेल अधिकारी ने ली बैठक

सीकर, राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी खेलों को लेकर जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने खेल प्रशिक्षकों की बैठक स्टेडियम कार्यालय में सोमवार को ली । बैठक में खेल अधिकारी ने सभी अल्पकालीन प्रशिक्षकों व खेल संघों को पंजीयन करवाने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही सफल आयोजन के लिए खेल नियमावली व संभावित समस्या के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर शूटिंग बॉल प्रशिक्षक सुवा ऐचरा, बास्केटबॉल प्रशिक्षक दिनेश चौधरी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक महेश कुमार, बास्केटबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद शाहिद और शुभम्, कराटे प्रशिक्षक विजयपंत पंवार, मनीष सिंह शेखावत, राजपाल वर्मा व उमेश कुमावत आदि मौजूद रहें ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur