Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दीपावली पूर्व संध्या पर बस्ती में बच्चों के साथ मनाई दिवाली

दीपावली पूर्व संध्या पर बस्ती में बच्चों के साथ मनाई दिवाली

सीकर, लियो क्लब सीकर व अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन युवा जिला इकाई सीकर के संयुक्त तत्वाधान में आज आर.टी.ओ. स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ दिवाली “मुस्कान दिलों की” थीम ‌के तहत मनाई गई।जिलाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लब द्वारा जरूरतमंदों के साथ उनकी आवश्यकताओं को पूरा करते हुए खुशियों भरी दिवाली मनाई गई।जिसमें क्लब सदस्य ज्योति,रणवीर सिंह व देवेन्द्र गिनोडिया के आर्थिक सहयोग से क्लब द्वारा बच्चों को पटाखे,बिस्किट,टॉफी वितरित किए गए।सभी क्लब सदस्यों को बच्चों के साथ पटाखे जला कर बहुत अच्छा लगा। सभी बच्चे व बड़े झोली भर-भर कर खुशियां अपने-अपने घर लेकर जा रहे थे। जिससे सभी के मन को बहुत सुकून हुआ।सभी बच्चे क्लब सदस्यों को मुस्कुराते हुए हैप्पी दिवाली विश कर रहे थे। क्लब व संस्था बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहा। लियो रितिका गोयल ने बताया इस दिवाली पर सभी से गुजारिश है, सभी को यह कोशिश करनी चाहिए कि सभी अपने घर के दीप के साथ किसी जरूरतमंद के घर भी एक दीप जलाएं व इस मुहिम में हमारा साथ दें।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल,लियो नीरज अग्रवाल,लियो रितिका गोयल,लियो सिमरन शर्मा,लियो रणवीर सिंह,लियो ज्योति सिंह,मोहित अग्रवाल,राहुल सिंह आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur