Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / डॉ ओपी वर्मा का सेवानिवृत्त होने व डॉ. एम पी सैनी के पीएमओ बनने पर चिकित्सकों व स्टाफ ने किया अभिनंदन

डॉ ओपी वर्मा का सेवानिवृत्त होने व डॉ. एम पी सैनी के पीएमओ बनने पर चिकित्सकों व स्टाफ ने किया अभिनंदन

राजकीय उप जिला चिकित्सालय में

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] कस्बे स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पीएमओ डॉ ओ पी वर्मा के सेवानिवृत्ति पर नवनियुक्त पीएमओ डॉ एम पी सैनी के नेतृत्व में चिकित्सकों व स्टाफ ने माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान स्टाफ ने पीएमओ कार्यकाल के दौरान डॉ ओ पी वर्मा द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया। इस दौरान चिकित्सकों व स्टाफ ने डॉ एमपी सैनी के उपजिला चिकित्सालय के नए पीएमओ बनने पर माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान पीएमओ डॉ एम पी सैनी, पीडियाट्रिशियन डॉ मनीष जांगिड़, डॉ अशोक कुमावत, डॉ महेंद्र स्वामी, डॉ विजय सैनी, डॉ नितिन अग्रवाल, डॉ सोनिया पलसानिया, डॉ अनीता अटल, डा मनु हारित, डॉ विजय चौधरी, डा सौरभ कनावा , वरिष्ठ रेडियोग्राफर राजेश सैनी, हरिश वर्मा, मेल नर्स प्रथम पुरुषोत्तम सैनी, ओमप्रकाश मीणा, सुगन चंद सैनी, बनवारी लाल यादव, फार्मासिस्ट मुकेश सैनी, शारदा देवी, सुमित्रा देवी , विनीता वर्मा, छीतरमल गार्ड, अशोक मुंडोतिया, दशरथ शर्मा, सुरेश कुलदीप सहित उप जिला चिकित्सालय स्टाफ मौजूद था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur