Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / एलन सीकर की 6वें स्थापना दिवस पर 180 यूनिट रक्तदान

एलन सीकर की 6वें स्थापना दिवस पर 180 यूनिट रक्तदान

सीकर, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड, सीकर ने अपना 6वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया। इस मौके पर एलन सीकर की ओर से रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया। पीपराली रोड़ स्थित एलन संस्कार कैम्पस में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में एलन फैकल्टीज, एडमिन सदस्यों के अलावा विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एलन सीकर के एकेडमिक हैड सुरेन्द्र सहारण ने रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर करीब 180 यूनिट रक्तदान हुआ।
इस मौके पर सहारण ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान कर हम किसी भी जरुरतमंद की अप्रत्यक्ष रूप से सेवा करते हैं। रक्तदान से स्वयं का रक्त भी शुद्ध होता है और हम खुद का भी कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। उन्होनें रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले एलन परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur