लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] निकटवर्ती दिसनाऊ गांव निवासी शिक्षक दम्पति की लाड़ो ने एमडी शिशु रोग विशेषज्ञ की परीक्षा शानदार अंकों के साथ उत्तीर्ण कर परिवार, समाज व गांव का नाम रोशन किया है। यह जानकारी देते हुए विधुत निगम के सहायक अभियंता व दिसनाऊ गांव निवासी सतीश महरिया ने बताया कि सावित्री बाई फुले शिक्षिका अवार्ड से सम्मानित शिक्षिका व धन्नाराम रामूराम की सुपौत्री,कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक रामनिवास पालीवाल की पुत्रवधू निर्मला देवी व शिक्षक मानाराम महरिया की बेटी डॉ मनीषा महरिया धर्मपत्नी डॉ शुभम् पालीवाल ने प्रथम प्रयास में ही एमडी शिशु रोग विशेषज्ञ की परीक्षा राजकीय मेडिकल कॉलेज बीकानेर से उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है। डॉ महरिया ने एमबीबीएस की डिग्री भी मेडिकल कॉलेज बीकानेर से ही हासिल की थी।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / डॉ मनीषा ने की एमडी शिशु रोग विशेषज्ञ परीक्षा उत्तीर्ण
डॉ मनीषा ने की एमडी शिशु रोग विशेषज्ञ परीक्षा उत्तीर्ण




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।