Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / डॉ. आर. एस. सैनी ने बताये व्यक्तित्व विकास के गुर

डॉ. आर. एस. सैनी ने बताये व्यक्तित्व विकास के गुर

सीकर, कृषि महाविद्यालय फतेहपुर शेखावाटी में शनिवार को संचालित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में प्रभावी सम्प्रेषण और व्यक्तित्व विकास शीर्षक पर डॉ. आर. एस. सैनी द्वारा व्याखान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता प्रो. शीशराम ढ़ाका ने बताया कि डॉ. आर. एस. सैनी ने हमारे आमंत्रण को स्वीकार करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढाया। व्याख्यान के दौरान डॉ. आर. एस. सैनी ने विद्यार्थियों को जीवन की अभिप्रेरणा देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में सफल होने के लिये निरन्तर प्रयत्न करना आवश्यक है । उन्होने अपने व्याख्यानों में बताया कि प्रभावी सम्प्रेषण एवं कौशल विकास से हम अपने व्यक्तित्व के विकास के साथ-साथ जन समुदाय को विकास की और ले जा सकते है। विद्यार्थी इससे बहुत कुछ सीख सकते है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान पीढी अपने समाज से अलगाव कर मोबाइल के पीछे भागी जा रही है। जिससे कई तरह की मानसिक बीमारिया हो रही है, साथ ही उन्होने कहा कि अच्छी सम्प्रेशन कला व्यक्तित्व विकास के साथ संबंध, सामाजिक जागरुकता मे सहायक है । उन्होंने बताया कि सफलता प्राप्ति के लिये स्टीफन कौवे द्वारा लिखित सेवेन हैबिट्स आफ हाईली इफेक्टिव पीपल की सात आदतों को ग्रहण करना आवश्यक है । जिनमें से पहली व मूल मंत्र आदत क्रियात्मकता व सकारात्मकता है, साथ ही सफलता प्राप्ति के लिये विद्यार्थी जीवन में निसमितता आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. संजय कुमार अत्तर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ. आर. एस. सैनी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय के डॉ. सुभिता कुमावत, डॉ. हनुमान सिंह जाटव, डॉ. कैलाश चन्द्र, डॉ. चम्पालाल, दामोदर धाभाई, सज्जन सिंह, आसीफ खान, कल्याण सिंह, चिमना राम, रामचन्द्र, जगदेव सिंह, बाबुलाल, नागर राम, मुस्ताक अहमद, ईमरान खान एवं समस्त विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur