Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रथम बाल साहित्य पुरस्कार मिलेगा लक्ष्मणगढ़ की डॉ. विमला महरिया को

प्रथम बाल साहित्य पुरस्कार मिलेगा लक्ष्मणगढ़ की डॉ. विमला महरिया को

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] रोटेरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य से सबंधित प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राज्यस्तरीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। क्लब अध्यक्ष सुनील सारड़ा ने बताया कि नई पीढी तक राजस्थानी की मिठास और संस्कार पहुंचाने के दृष्टिगत इसी वर्ष प्रारम्भ किया गया राजस्थानी बाल साहित्य का प्रथम पुरस्कार लक्ष्मणगढ़ की महिला लेखिका डॉ. विमला महरिया ‘‘मौज’’ की बाल काव्य कृति ‘जादूगारी पोथी’ को दिया जायेगा। राजस्थानी पुरस्कार इक्यावन हजार रुपए का ‘कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार राजस्थानी और हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. मदन केवलिया को घोषित किया गया है। रोटरी क्लब प्रान्त 3053 के पी.डी.जी. अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राजस्थानी भाषा का ‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार रामगढ़, नोहर के लेखक पूर्ण शर्मा ‘पूर्ण’ के कहानी संग्रह ‘बनाम गांधी को दिया जायेगा। ब्रज उर्मि अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार ‘राजस्थानी के प्रतिष्ठित कवि गीतकार कैलाश मंडेला शाहपुरा के गीत संग्रह ‘हेली सुणजे ए पुस्तक को अर्पित किया जाएगा। अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि चयनित विद्वान साहित्यकारों को आगामी 27 अक्टूबर, 2024 को रोटरी क्लब सभागार बीकानेर में धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नती प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur