Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भारत विकास परिषद के तत्वाधान में नशा मुक्ति संगोष्ठी का हुआ आयोजन

भारत विकास परिषद के तत्वाधान में नशा मुक्ति संगोष्ठी का हुआ आयोजन

लोसल, [ओमप्रकाश सैनी] भारत विकास परिषद के तत्वाधान में नशा मुक्ति संगोष्ठी का आयोजन जन कल्याण सेवा समिति भवन में हुआ l संगोष्ठी का शुभारंभ भारत माता तथा विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। भारत विकास परिषद के नशा मुक्ति प्रकल्प प्रांत प्रमुख डॉ. आर. एस. जाजू ने कहा कि कई युवाओं एवं लोगों में नशा करने की लत आज वैश्विक समस्या बन चुकी है,उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं में बढ़ रही नशे की लत एक चिंता का विषय है जो कि परिवार, समाज व देश की प्रगति में भी बाधक बना हुआ है, इससे निजात पाना जरूरी हो गया है, उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं प्रबुद्ध जनों से आह्वान किया कि अपने-अपने स्तर पर समाज में व्याप्त इस नशे की बुराई को कम करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। निजी शिक्षण संस्थान संघ के जिलाध्यक्ष बी.एल. रणवा ने कहा कि आज सोशल मीडिया का नशा युवाओं में नशे की लत से भी ज्यादा हावी हो चुका है इसके साथ ही सामाजिक संस्कार और बुजुर्गों के सम्मान करने के संस्कार भी दिनों दिन गिरते जा रहे है,अगर समाज में फैलती इन विकृतियों पर काबू पाना है तो इन सभी नशों पर सभी को सजग रहकर कार्य करना होगा। संगोष्ठी में समारोह की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया, गौ सेवक प्रकाश सर्राफ, चेयरमैन प्रतिनिधि इस्माइल नागौरी, परिषद के अध्यक्ष नेमीचंद शर्मा, रमेश शास्त्री, पूर्व सैनिक जमील कुरैशी सहित कई वक्ताओं ने नशा मुक्ति पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए l कार्यक्रम के अंत में आत्माराम सोनी ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई तथा कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव जगदीश प्रसाद मिश्रा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur