Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / आकस्मिक निरीक्षण में कार्यालयों की संधारित 53 उपस्थिति पंजिकाएं मौके पर ही जब्त

आकस्मिक निरीक्षण में कार्यालयों की संधारित 53 उपस्थिति पंजिकाएं मौके पर ही जब्त

राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने किया राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

सीकर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक निरीक्षण रमेश चन्द परेवा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा बुधवार को प्रातः 9.40 बजे जिला मुख्यालय सीकर स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय पर अवस्थित कार्यालयों की संधारित 53 उपस्थिति पंजिकाएं मौके पर ही जब्त की गई। कार्यालयों के कुल 148 राजपत्रित में से 16 एवं 626 अराजपत्रित में से 69 कार्मिक अनुपस्थित मिले। प्रतिशत की दृष्टि से 10.81% राजपत्रित अधिकारी एवं 11.02% अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित मिलें। अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur