सीकर, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सीकर मुकुल शर्मा ने आदेश जारी कर धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज के त्यौंहार पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। आदेशानुसार निखिल कुमार उपखण्ड मजिस्ट्रेट सीकर को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सीकर, कुणाल राहड़ उपखण्ड मजिस्ट्रेट धोद को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र धोद, दमयन्ति कंवर उपखण्ड मजिस्ट्रेट फतेहपुर को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र फतेहपुर, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रामगढ़ सेठान, मोहर सिंह मीणा उपखण्ड मजिस्ट्रेट लक्ष्मणगढ़ को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र लक्ष्मणगढ़,राजवीर यादव उपखण्ड मजिस्ट्रेट नेछवा को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नेछवा, बृजेश अग्रवाल उप खण्ड मजिस्ट्रेट रींगस को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रींगस, अर्चना बुगालिया उपखण्ड मजिस्ट्रेट खण्डेला को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र खण्डेला तथा मोनिका सामोर उपखण्ड मजिस्ट्रेट दांतारामगढ़ को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र दांतारामगढ़ में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उप पंजीयक सीकर को आरक्षित मजिस्ट्रेट लगाया गया है | नियुक्त सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाये रखते हुए अपने-अपने नियुक्ति क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के निमित समस्त समुचित प्रबन्ध करते हुए प्रत्येक घटनाक्रम से जिला मजिस्ट्रेट को निरन्तर सूचित रखेंगे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दीपावली पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
दीपावली पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।