Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / “रोकों व टोकों” अभियान के साथ शिक्षा नगरी सीकर होगी नशा मुक्त नगरी – आयुक्त

“रोकों व टोकों” अभियान के साथ शिक्षा नगरी सीकर होगी नशा मुक्त नगरी – आयुक्त

तंबाकू विक्रेताओं को पंजीयन करवाना होगा अनिवार्य – कन्हैयालाल पुलिस उपाधीक्षक

सीकर, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि शिक्षा नगरी सीकर को नशा मुक्त नगरी बनाने के लिए नशा करने वाले व गुटका, पान मसाला सहित तंबाकू उत्पाद खाने व पीने वाले को “रोके व टोके”का अभियान चलाने की मह​त्ति आवश्यकता है। बुधवार को नगर परिषद के सभा कक्ष में तंबाकू वेंडर लाइसेंस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा युवा पीढ़ी को तंबाकू उत्पादों से दूर रखने के लिए नगर परिषद द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आयुक्त शर्मा ने कार्यशाला में कहा कि युवा पीढ़ी को तंबाकू उत्पादों से दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व स्वैच्छिक संगठन सामूहिक प्रयास करेंगे तो ही संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के थोक विक्रेताओं के साथ एक बैठक आयोजित कर गुटका ,पान मसाला सहित अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को लाइसेंस लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

आयुक्त ने बताया कि सोमवार व गुरुवार को नगर परिषद ,पुलिस विभाग ,स्वास्थ्य विभाग व एनजीओ द्वारा विशेष अभियान चलाकर नशा मुक्त नगरी बनाने के लए नशे के प्रथम सीढ़ी गुटका ,पान मसाला सहित तंबाकू को बेचने वालों के माध्यम से युवा पीढ़ी को बचाने का प्रयास करेंगे ।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्त शहर के तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं को लाइसेंस लेना आवश्यक होगा। कार्यशाला में डिप्टी सीएमएचओ डॉक्टर अशोक महरिया ने एनटीसीपी द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए सामूहिक अभियान शुरू करने व वेंडर लाइसेंस लागू करने की आवश्यकता जताई।

पुलिस उप अधीक्षक कन्हैयालाल ने कहा कि गुटका, पान मसाला सहित तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं की बैठक कर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद को बेचने के लिए पाबंद करना व लाइसेंस प्रणाली को आवश्यक रूप से लागू किया जावेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कोटपा के प्रभावी क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग किया जायेगा ।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शीशराम कुल्हरी ने विद्यालयों में माह में एक शनिवार को नो बैग डे के दिन तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देने व तंबाकू मुक्त विद्यालय बनाने के लिए 9 इंडिकेटर लागू करने की बात कही । एसआरकेपीएस के राजन चौधरी ने वेंडर लाइसेंस की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को तंबाकू मुक्त बनाने की अपील की। एसआरकेपीएस प्रतिनिधि हिरेंद्र सेवदा ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कार्यशाला के समापन में नशा मुक्त सीकर की शपथ दिलवाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur