Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को बताया निकम्मा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को बताया निकम्मा

सीकर, सीकर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को निकम्मा बता दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि डोटासरा ने राजस्थान के बच्चों के साथ ज्यादती की है. दुश्मन समझा बच्चों को.. इससे निकम्मा व्यक्ति कोई नहीं हो सकता। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और तत्कालीन शिक्षा मंत्री डोटासरा के सामने टीचर्स ने कहा था कि ट्रांसफर करने के पैसे देने पड़ते हैं। शिक्षा मंत्री ने पूर्व सीएम और डोटासरा को रीट भर्ती मामले में जेल में डालने के बयान पर भी कहा कि मैं जेल में डालने वाला कौन होता हूं। दोषी चाहे कोई भी हो, गहलोत हो या डोटासरा, चाहे मैं खुद ही क्यों न हूं। जो-जो दोषी होगा जेल जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur