Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 18 जून को फतेहपुर आएंगे

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 18 जून को फतेहपुर आएंगे

सीकर, शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग मंत्री मदन दिलावर 18 जून (मंगलवार) को फतेहपुर आएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रणजीत सिंह ने बताया कि शिक्षा (विद्यालयी,संस्कृत) एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर 18 जून को प्रात:8 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा सीकर में आक्सीजन पार्क का अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री दिलावर सीकर से प्रात: 10.15 बजे प्रस्थान कर प्रात:10.30 बजे फतेहपुर श्री बुध गिरी मढ़ी पहुंचेंगे तथा पर्यावरण एवं गौरक्षा संरक्षणार्थ समारोह में भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री दिलावर दोपहर 1.15 बजे राउमावि नयाबास फतेहपुर में पी.ए.बी 2023—24 योजनान्तर्गत नये भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजे जैन भवन सीकर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे तथा सीकर से सायं 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur