Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शिक्षाविद महलावत ने शिक्षा विभाग में पदोन्नति के सर्वोच्च पद पर किया कार्य भार ग्रहण

शिक्षाविद महलावत ने शिक्षा विभाग में पदोन्नति के सर्वोच्च पद पर किया कार्य भार ग्रहण

लक्ष्मणगढ़, ।जानें मानें शिक्षाविद दिसनाऊ निवासी सुभाष महलावत ने शिक्षा विभाग के सर्वोच्च पद पर कार्य भार ग्रहण कर लक्ष्मणगढ़ का नाम रोशन किया है। महलावत ने गणतंत्र दिवस के पूर्व 25 जनवरी को शिक्षा विभाग में पदोन्नति के सर्वोच्च पद अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्य ग्रहण किया है। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के निष्ठावान और अनुशासित अधिकारी के रूप में पहचान कायम कर चुके महलावत को शिक्षा विभाग के मुख्यालय बीकानेर में लगाया है। कार्यभार ग्रहण करने पर महलावत के सहयोगियों, शुभचिंतकों व विभागीय कार्मिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।