Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ईद-उल-जुहा पर सीकर में नियुक्त हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

ईद-उल-जुहा पर सीकर में नियुक्त हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

सीकर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुकुल शर्मा ने आदेश जारी कर ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर जिलेभर में ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति 7 जून को कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

आदेशानुसार नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट:

  • निखिल कुमार – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सीकर
  • राहुल कुमार मल्होत्रा – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र धोद
  • दमयंती कंवर – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र फतेहपुर
  • भारती फूलफकर – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रामगढ़ शेखावाटी
  • राजवीर यादव – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नीमकाथाना
  • मोहर सिंह मीणा – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र लक्ष्मणगढ़
  • अविनाश चौधरी – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नेछवा
  • अनिल कुमार – उपखण्ड क्षेत्र श्रीमाधोपुर (थाना रींगस को छोड़कर)
  • बृजेश कुमार – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रींगस
  • अर्चना बुगालिया – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र खण्डेला
  • मोनिका सामोर – उपखण्ड क्षेत्र दांतारामगढ़ (थाना लोसल को छोड़कर)
  • राजेन्द्र सिंह चौहान – सम्पूर्ण थाना क्षेत्र लोसल
  • महिपाल सिंह राजावत – सम्पूर्ण थाना क्षेत्र खाटूश्यामजी
  • सुभाष कुमार – सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र पाटन
  • झुंडाराम कुडी – सम्पूर्ण उप तहसील क्षेत्र अजीतगढ़
  • रामनिवास – सम्पूर्ण उप तहसील क्षेत्र पलसाना

निर्देश:
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें और हर घटनाक्रम की जानकारी तत्काल जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सीकर को दें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur