Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर हैल्पलाईन नम्बर 14567 जारी

राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर हैल्पलाईन नम्बर 14567 जारी

सीकर, राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड जयपुर के सचिव ने बताया कि वर्तमान में केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एल्डर हैल्पलाईन नम्बर 14567 के माध्यम से राज्य में वरिष्ठ नागरिकों को सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। हैल्पलाईन के माध्यम से व्यथित बुजुर्गों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता प्रदान करवाई जा रही है। हैल्पलाईन का संचालन जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय जयपुर से नोडल एजेंसी के माध्यम से किया जा रहा है।
राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड जयपुर ने एल्डर हैल्पलाईन नम्बर 14567 का राज्य के प्रमुख स्थानों यथा-रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, कलेक्ट्रर्स कार्यालय, उपखण्ड, तहसील, पंचायत कार्यालय, अस्पताल, मॉल, बाजार, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थलों की जगहों पर पम्पलेट्स ,पोस्टर एवं बैनर्स लगाकर हैल्पलाईन के प्रचार-प्रसार कर वरिष्ठ नागरिकों को ओर अधिक जागरूक करने के निर्देश दिये है ताकि किसी भी परिस्थति में उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur