Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / निवर्तमान जिला कलेक्टर कमर चौधरी को दी भावभीनी विदाई

निवर्तमान जिला कलेक्टर कमर चौधरी को दी भावभीनी विदाई

सीकर, निर्वतमान जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी को उनके आवास पर निजी सहायक धर्मराज हाथीवाल सहित कार्मिकों ने साफा बांधकर, गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। जिला कलेक्टर आवास पर आयोजित समारोह में कार्मिकों ने मिलनसार, विनम्र, मृदुभाषी, व्यक्तित्व के धनी एवं कार्य के प्रति समर्पित भाव रखने वाले निवर्तमान जिला कलेक्टर कमर चौधरी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।
विदाई समारोह में निवर्तमान जिला कलेक्टर कमर चौधरी की पत्नी आईआरएस फराह हुसैन, नरेश कुमार, कर्णपाल, करणी सिंह, विनोद गोदारा, श्रवण, रियाजुदीन सहित जिला कलेक्टर आवास के कार्मिक उपस्थित रहे।