Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दांता कस्बे में अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद

,

दांता कस्बे में अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद

दांता कस्बे के वार्ड नं. 15-16 में किया जा रहा अवैध निर्माण

ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद धड़ल्ले से किया जा रहा अवैध निर्माण कार्य

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] दांता कस्बे में अतिक्रमण करने वालों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कस्बे के वार्ड नं. 15 – 16 रैगरों के मौहल्ले में अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से निर्माण करते हुए रास्ते पर कब्जा किया जा रहा हैं। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत ग्राम पंचायत को दी जिस पर शनिवार को ग्राम पंचायत ने अवैध निर्माण करने वाले नेमीचंद पुत्र श्रवण कुमार रैगर को निर्माण कार्य बंद करने एवं सोमवार को आवश्यक दस्तावेज लेकर पंचायत में प्रस्तुत होने का नोटिस जारी किया। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद अतिक्रमणकारी द्वारा धड़ल्ले से निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। वार्डवासियों ने बताया कि इस रास्ते पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके चलते रास्ता अवरूद्ध हो गया हैं और अब आगे इस रास्ते से ना तो पानी के टैंकर आ पाते हैं और ना ही कोई वाहन। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व यहां पर एक महिला की मृत्यु हो गई थी और जब एंबुलेंस आई तो इस रास्ते में एंबुलेंस भी नहीं घुस पाई और एंबुलेंस को रास्ते के बाहर ही खड़ा करके शव को उतारा गया था। लोगों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur