Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी 19 सितंबर को सोला आएंगे

उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी 19 सितंबर को सोला आएंगे

सीकर, उर्जा, जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी 19 सितंबर को नेछवा पंचायत समिति के ग्राम सोला में आएंगे। निजी सचिव रणवीर सिंह परिहार ने बताया कि उर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी 19 सितम्बर को बीकानेर से प्रात: 7:30 बजे प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे ग्राम लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति नेछवा के ग्राम सोला पहुंचेंगे तथा ग्राम सोला में 132 केवी जी. एस.एस.एस. ग्राम मीरण पंचायत समिति नेछवा में 33/11 केवी जी. एस.एस.एस. तथा ग्राम रोरू छोटी पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ में कक्षा—कक्षों का उद्घाटन, लोकार्पण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी लक्ष्मणगढ़ से दोपहर एक बजे बीकानेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur