Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दीपावली के त्योहार पर भी गोवंश की सेवा में ही मानी अपनी खुशियाँ

दीपावली के त्योहार पर भी गोवंश की सेवा में ही मानी अपनी खुशियाँ

सेवा के प्रति समर्पित वंदे मातरम् जन सेवा समिति के कार्यकर्ता

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] दीपावली के त्योहार पर जहां सभी खुशियां बांटने में व्यस्त नजर आ रहे हैं वहीं वंदे मातरम जन सेवा समिति के पदाधिकारी गोवंश की सेवा कर अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों को जब घायल गौवंश की जानकारी मिली तो सभी निजी कार्य बीच में छोड़कर गोवंश की सेवा के लिए चल पड़े। समिति के कार्यकर्ताओं को पावर हाउस के पास एक गोमाता व चार नंदी घायल होने की सूचना पर समिति के कोषाध्यक्ष गोपाल बागड़ी उर्फ सोनू व सचिव मंजीत सामरिया मौके पर पहुंचे तथा घायल गोमाता व नंदी का इलाज किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur