Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : सीकर में पूर्व सैनिकों का समस्या समाधान शिविर 13 मार्च को

Sikar News : सीकर में पूर्व सैनिकों का समस्या समाधान शिविर 13 मार्च को

Ex servicemen problem solving camp announcement in Sikar district

पेंशन, स्पर्श पीपीओ और रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

सीकर, पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए मासिक समस्या समाधान शिविर का आयोजन 13 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

यह शिविर बलिदानी योद्धा जयपाल चलका, सेना मेडल स्मारक, खींवासर में आयोजित होगा।

पेंशन और रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला ने बताया कि आसपास के गांवों के सभी पूर्व सैनिक, युद्ध वीरांगनाएं और उनके आश्रित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर में पेंशन, स्पर्श पीपीओ, रिकॉर्ड संबंधी प्रकरणों सहित अन्य समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील

कर्नल महला ने पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है कि वे शिविर में आते समय अपने साथ

  • स्पर्श पीपीओ
  • डिस्चार्ज बुक
  • बैंक पासबुक

साथ लेकर आएं, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।