Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सहायक जनसम्पर्क अधिकारी ढाका को स्थानान्तरण पर दी विदाई

सहायक जनसम्पर्क अधिकारी ढाका को स्थानान्तरण पर दी विदाई

सीकर, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय सीकर के सहायक जनसम्पर्क अधिकारी राकेश कुमार ढाका का स्थानान्तरण सीकर से कुचामन—डीडवाना होने पर शनिवार को सूचना केन्द्र में सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल की अध्यक्षता में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों, पत्रकारों ने ढाका को माला, साफा पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान कर विदाई दी। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों, पत्रकारों ने ढाका के अल्प कार्यकाल पर प्रकाश डाला तथा सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार, हेमन्त सिंह पालावत, रमेश कुमार शर्मा, रोहिताश कुमार, नरेन्द्र कुमार, संदीप नायक, विनीत शर्मा, विनोद सैनी, वरिष्ठ पत्रकार महिपाल सिंह, सुरेन्द्र माथुर, पत्रकार लोकेश सैन, साधना सेठी सहित जनसम्पर्क कार्यालय के अधिकारी, कार्मिक व पत्रकारगण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur