Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पाला एवं शीतलहर से प्रभावित काश्तकार पटवारी के पास जमा करवाये अपने दस्तावेज, कल अंतिम तिथि

पाला एवं शीतलहर से प्रभावित काश्तकार पटवारी के पास जमा करवाये अपने दस्तावेज, कल अंतिम तिथि

डी.एम.आई.एस. पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त

सीकर, संयुक्त निदेशक कृषि रामनिवास पालीवाल ने बताया कि रबी फसल 2022-23 मे पाला एवं शीतलहर से प्रभावित काश्तकार जिनके डेटा डी.एम.आई.एस. पोर्टल (DMIS Portal) पर अपलोड नही हुये है उन काश्तकारों के डेटा अपलोड किये जाने के लिए आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर स्तर से 26 अगस्त तक पोर्टल खोला गया है। उन्होंने जिले के काश्तकारों से अपील की है कि रबी फसल 2022-23 के खराबे का अनुदान प्राप्त करने के लिए अपने पटवारी को आधार कार्ड, बैंक खाते से जुड़ा जनाधार व बैंक पासबुक की प्रति 26 अगस्त तक जमा करवा दें ।