Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : फतेहपुर में शांतिपूर्ण शहर बंद, मंडावा रोड जमीन विवाद

Sikar News : फतेहपुर में शांतिपूर्ण शहर बंद, मंडावा रोड जमीन विवाद

Peaceful city bandh observed in Fatehpur market

मंडावा रोड जमीन मामले को लेकर बाजार बंद, जनसभा आयोजित
सीकर जिले के फतेहपुर शहर में मंडावा रोड स्थित जमीन मामले को लेकर मणडावा रोड़ बीड़ संरक्षण विकास समिति फतेहपुर के आह्वान पर सोमवार को शहर बंद रहा।

आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।


कानून व्यवस्था रही मजबूत

बंद के दौरान कोतवाल Mahendra Meena पुलिस जाप्ते के साथ पूरे समय कानून व्यवस्था संभालते रहे। शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस की मुस्तैद तैनाती रही।


बाजार में हुई जनसभा

बंद के दौरान बाजार क्षेत्र में जनसभा का आयोजन किया गया।

सभा में साधु-संत, पीर साहब, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। प्रबुद्ध जनों ने मंच से अपने विचार रखे और जमीन मामले पर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।


जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जनसभा के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया और समाधान की मांग की।

आयोजकों ने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur