घर में खड़ी स्कूटी की बैटरी में लगी आग, समय रहते पाया काबू
सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में एक घर के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक मकान की है।
बैटरी में अचानक लगी आग
स्कूटी मालिक किशन चोटिया के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे घर में खड़ी ओकीनावा इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर का बरामदा धुएं से भर गया।
पानी डालकर पाया काबू
आग इतनी तेज थी कि घर का मुख्य गेट खोलना भी मुश्किल हो गया। परिजनों ने बाल्टी और पाइप की मदद से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
बड़ा हादसा टला
समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि स्कूटी का पिछला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया।
कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
