Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / फतेहपुर में हथियार लेकर युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, 6 घंटे बाद उतारा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

फतेहपुर में हथियार लेकर युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, 6 घंटे बाद उतारा

Sikar News (सीकर समाचार) : फतेहपुर में हथियार लेकर युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, 6 घंटे बाद उतारा

सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में
चूरू रोड स्थित लोहारों के मोहल्ले में
 तड़के एक युवक द्वारा
मोबाइल टावर पर चढ़ने से
इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार,
मोहल्ले का ही रहने वाला युवक
नंदू उर्फ नंदलाल प्रजापत
रात्रि करीब 3 बजे
हाथ में धारदार हथियार लेकर
मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

सुबह पुलिस को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही
मोहल्लेवासियों ने
सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर
कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा
पुलिस जाब्ते के साथ
मौके पर पहुंचे।

6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा द्वारा
लगातार समझाइश और बातचीत की गई,
जिसके बाद
करीब 6 घंटे बाद सुबह 9 बजे
युवक टावर से नीचे उतरा।

इसके बाद पुलिस
उसे अपने साथ
कोतवाली थाने ले गई।

चौथी बार टावर पर चढ़ा युवक

स्थानीय लोगों ने बताया कि
नंदलाल प्रजापत
अब तक चार बार मोबाइल टावर पर चढ़ चुका है

लगभग डेढ़ साल पहले जयपुर में भी
वह इसी तरह
मोबाइल टावर पर चढ़ चुका है,
जबकि फतेहपुर में
यह उसकी तीसरी घटना बताई जा रही है।

पुराने मामले को लेकर जताई नाराजगी

मोहल्लेवासियों के अनुसार,
नंदलाल पर
पूर्व में एक मामला दर्ज हुआ था,
जिसे वह झूठा बताते हुए
पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट था।

इसी बात को लेकर
वह बार-बार
इस तरह का कदम उठा रहा है।

सैकड़ों लोगों की लगी भीड़

युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना के बाद
मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों से
सैकड़ों लोग टावर के नीचे जमा हो गए।

लोग लगातार
उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे,
लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद ही
वह नीचे उतरा।

हथियार लहराकर देता रहा धमकी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,
युवक टावर पर खड़े-खड़े
घंटों तक
धारदार हथियार लहराता रहा
और कहता रहा कि

“अगर इस बार इंसाफ नहीं मिला,
तो मेरे हाथ से कोई न कोई अपराध हो जाएगा।”

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur