Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : NH-52 हादसा: बाइक को कार ने मारी टक्कर

,

Sikar News : NH-52 हादसा: बाइक को कार ने मारी टक्कर

Bike accident after Swift car collision on NH52 Fatehpur

स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक कार सहित फरार
सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र के हरसावा गांव में NH-52 पर एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है।

यहां एक स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए।


टक्कर के बाद चालक फरार

हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


108 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जिला उप अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया।

पायलट विजय भालोठिया के अनुसार हादसे में रविन्द्र (निवासी चाचीवाद बड़ा) गंभीर रूप से घायल हुआ है।


लगातार हो रहे हादसे, चिंता बढ़ी

NH-52 पर लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है

लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur