Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar news : फतेहपुर सालासर रोड हादसा: युवक की दर्दनाक मौत

,

Sikar news : फतेहपुर सालासर रोड हादसा: युवक की दर्दनाक मौत

Truck accident on Fatehpur Salasar road near Batdanau

सीकर, फतेहपुर सालासर रोड पर बटडानाऊ के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

हादसे में रामगढ़ शेखावाटी उपखंड के नेठवा निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


ट्रक के नीचे दबा शव, 2 घंटे चला रेस्क्यू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रक की चपेट में आ गया और उसका शव ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया।

शव को बाहर निकालने के लिए चार टक्रेनों की मदद ली गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।


धानुका अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया शव

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने शव को धानुका अस्पताल पहुंचाया।

शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।


सोमवार को होगा पोस्टमार्टम

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


क्षेत्र में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही नेठवा गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।