सीकर जिले के फतेहपुर-सीकर हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी बकरा मंडी के सामने अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
तीन बार पलटी खाती रही गाड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप गाड़ी सड़क पर करीब तीन बार पलटी खाती हुई आगे बढ़ती रही।
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
दो हिस्सों में बंटी पिकअप
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पलटने के बाद पिकअप गाड़ी दो हिस्सों में टूट गई।
गाड़ी का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
चालक सुरक्षित, लोगों की लगी भीड़
गनीमत रही कि इतना भीषण हादसा होने के बावजूद पिकअप चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीरों की बड़ी संख्या मौके पर जमा हो गई।
हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा संभवतः तेज रफ्तार और वाहन के संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ।
फिलहाल मामले को लेकर पुलिस और स्थानीय लोग हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रहे हैं।




