Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जल्द ही मिलेगी फतेहपुर को झुंझुनू बीकानेर बाईपास की सौगात

जल्द ही मिलेगी फतेहपुर को झुंझुनू बीकानेर बाईपास की सौगात

फतेहपुर-धारूहेड़ा NH कार्य ने फिर पकड़ी रफ्तार

फतेहपुर, [बाबूलाल सैनी ] फतेहपुर से दिल्ली या जयपुर जाने वालों को आगामी डेढ़ साल में बाइपास मिल जाएगा। इस ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। यह बाईपास करीब 13 किमी का होगा। इससे झुंझुनूं के विकास को भी पंख लग जाएंगे। धारूहेड़ा से फतेहपुर तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य फिर गति पकड़ने वाला है। जल्द ही बाईपास के टेंडर होने वाले हैं। अधिकतर जगह इसकी कुल चौड़ाई 150 फीट होगी। सड़क के बीच से इसकी चौड़ाई करीब 75 फीट की होगी । इसके अलावा मंडावा व फतेहपुर में भी बाइपास बनेंगे। बाईपास व राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली जाने में समय कम लगेगा। मार्ग चौड़ा होने से वाहनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। झुंझुनूं शहर में बनने वाले बाईपास की लम्बाई करीब 13 किलोमीटर होगी। खास बात यह है कि इस बाईपास का काफी हिस्सा एलिवेटेड भी रहेगा। ओवरब्रिज भी बनेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार यह बाईपास करीब अठारह माह में पूरा हो जाएगा। यह राजमार्ग जिले के विकास को रफ्तार देगा। इसकी गारंटी पांच साल की होगी। हरियाणा से राजस्थान की सीमा पर पचेरी तक का कार्य पूरा हो चुका है।
धारूहेड़ा से फतेहपुर तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर चूरू रोड, मलसीसर रोड, मंड्रेला रोड पर फ्लाईओवर बनेगा। यहां काफी हिस्से में एलिवेटेड रोड भी बनेगी। इसके अलावा गांवों में जाने वाले मार्ग पर अंडरपास भी बनाए जाएंगे। मंडावा , फतेहपुर व झुंझुनूं में बाईपास बनेंगे। इनका कार्य जल्द शुरू होगा। कार्य शुरू होने के करीब 18 माह में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा।सांसद नरेन्द्र कुमार ने बताया कि फतेहपुर से झुंझुनूं के बीच भी कई जगह पुल व मार्ग का कार्य तेजी से चल रहा है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। ये कार्य 18 माह में पूरा कर दिया जाएगा। झुंझुनूं के लोगों पूरे शहर का बाईपास मिल जाएगा। दिल्ली, चिड़ावा, पिलानी से जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर जाने वालों को शहर में जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur