सीकर, सहायक निदेशक कृषि सर्जन सिंह बाजिया के नेतृत्व में बुधवार को ताराचन्द बलाई कृषि अधिकारी एवं शिवचन्द बावलिया कृषि अधिकारी (फसल) की टीम द्वारा आदान विक्रेताओं का निरीक्षण कर कृषि आदानों की जांच की गई। मैसर्स बालाजी बीज भण्डार मीरण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रेता के गोदाम में उर्वरक के कट्टे पाए गए। जिन पर खनिज के साथ मृदा कंडीशनर (Bio Organic) Substitute of DAP लिखा हुआ था जो कि मैसर्स आशा फर्टिलाईजर प्रा.लि. 417 जीआईडीसी इण्डिस्टीयल एरिया अहमदाबाद गुजरात कम्पनी द्वारा निर्मित था, जिसको दुकानदार द्वारा डीएपी खाद बताकार कृषकों को विक्रय किया जा रहा था जो वास्तव में डीएपी खाद नहीं था तथा यह उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में अनुमत नहीं था। सर्जन सिंह बाजिया द्वारा इस उर्वरक का नमूना लेकर परीक्षण के लिए राजकीय उर्वरक परीक्षण प्रयोगशाला को भिजवाया गया एवं आदान विक्रेता के पास उपलब्ध उर्वरक जिस पर लिखा हुआ था खनिज के साथ मृदा कंडीशनर (Bio Organic) Substitute of DAP के 49 कट्टे कुल मात्रा 2450 किलोग्राम को जप्त (सीज) कर ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड बठोठ को अभिरक्षा में रखने के लिए सुपुर्द कर प्राप्ति रसीद प्राप्त की गई। इस उर्वरक के जप्त की सूचना जिला कलेक्टर को प्रेषित की गई। रबी फसलों की बुवाई का कार्य जारी है, जिले के कृषकों को सलाह दी जाती है कि अधिकृत विक्रेताओं से ही क्रय करे एव क्रय करते समय इसका बिल संबंधित विक्रेता से आवश्यक रूप से लिया जावे एवं यदि जिले में कृषकों को उर्वरक एवं बीज के संबंध में कही कालाबाजारी, जमाखोरी एवं नकली उर्वरक एवं बीज के संबंध में कही से भी जानकारी मिलती है तो जिला स्तर पर संचालित कन्ट्रोल रूम के प्रभारी जगदीश प्रसाद बाजिया सहायक निदेशक कृषि विभाग सीकर दूरभाष नम्बर 9414663655 एवं ताराचंद बलाई कृषि अधिकारी दूरभाष नम्बर 9828837949 पर जानकारी देवे ताकि विभाग द्वारा संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके। जानकारी देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जावेगा
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कृषि विभाग द्वारा उर्वरक जप्ती की कार्यवाही की गई
कृषि विभाग द्वारा उर्वरक जप्ती की कार्यवाही की गई




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।