Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / महात्मा फुले सर्किल सहित विधायक कोष से स्वीकृत विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति व प्रथम किस्त जारी

महात्मा फुले सर्किल सहित विधायक कोष से स्वीकृत विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति व प्रथम किस्त जारी

81लाख 87 हजार रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी

लक्ष्मणगढ़,[ बाबूलाल सैनी ] क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के विधायक कोष से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति व‌ प्रथम किस्त जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार ने जारी कर दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार विधायक कोष से पंचायत समिति के सामने बनने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल के लिए 5 लाख रुपए, वार्ड एक में नायक समाज भवन की चार दिवारी व अन्य कार्यों के लिए 7 लाख रुपए, वार्ड 32 में बाल्मिकी सामुदायिक भवन में हाल निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, नगरपालिका क्षेत्र में हाई मास्क लाईट के लिए 16 लाख 87 हजार रुपए, लक्षमनगढ पुलिस थाने में सीसीटीवी कैमरे व अन्य उपयोगी सामग्री के लिए 5 लाख रुपए, वार्ड 9 में चौधरी गणपतराम सारण की गली सीसी सड़क के लिए 5 लाख रुपए, लक्षमनगढ के कब्रिस्तान में हाई मास्क लाईट के लिए 5 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति के साथ ही प्रथम किस्त भी जारी की गई है।

इसी तरह मंगलूणा के व्यापारी मौहल्ला चौक में इंटरलोक के लिए 7 लाख रुपए, ग्राम पंचायत सूतोद के गांव डूंगरवास में हाई मास्क लाईट के लिए 5 लाख रुपए, मंगलूणा गांव के आम चौक उत्तरादि कोटड़ी मौहल्ला कायमखानी में इंटरलोक के लिए 11 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति व प्रथम किस्त जारी की गई है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि विधायक कोष से स्वीकृत 81 लाख 87 हजार के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी कर दी है साथ ही प्रथम किस्त के रूप में उक्त विकास कार्यों के लिए 65 लाख 50 हजार की स्वीकृति भी जारी की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur