दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] मजदूरी करने के दौरान मृतक मजदूर परिवार के परिजनों को युवा जाट सेवा मंडल अहमदाबाद की ओर से 10 .50लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डांसरोली के रहने वाले 39वर्षीय सुवालाल की अहमदाबाद में मोटर बॉडी का कार्य करने के दौरान करंट आने से मौत हो गई थी। इसके बाद युवा जाट सेवा मंडल अहमदाबाद में मजदूर परिवार की मदद का बीड़ा उठाया और मंडल की ओर से करीब 10 .50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एकत्रित की गई। आर्थिक सहायता लेकर युवा जाट सेवा मंडल के लोग डांसरोली पहुंचे और मृतक सुवालाल के परिवार को उक्त 10 .50 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध करवाई। इस मौके पर डांसरोली सरपंच हनुमान प्रसाद झाजड़ा, भंवरलाल परसवाल, रामपाल, युवा जाट सेवा मंडल के अध्यक्ष छोटूराम जाटवान, बहादुर राम, बाबूलाल जीतरवाल, शंकर लाल दूधवाला, भगवानराम रामेश्वर लाल निठारवाल, मुकेश किलडोलिया, जयप्रकाश डूडी, मदन मावलिया, सागरमल भामू, सुखदेव ढाका, सागरमल धायल, झाबर मल काजला सुरेश, हरिप्रसाद सहित मंडल के अनेक लोग मौजूद रहे ।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मजदूर परिवार को दी 10.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
मजदूर परिवार को दी 10.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।