Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / खाटुश्यामजी मे पांच बच्चों को भिक्षावृतिं से मुक्त करवाया गया

खाटुश्यामजी मे पांच बच्चों को भिक्षावृतिं से मुक्त करवाया गया

सीकर, बाल अधिकारिता विभाग सीकर की सहायक निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा के निर्देशन में गुरुवार को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम व मानव तस्करी विरोधी इकाई ने मिलकर खाटुश्यामजी मे 05 बच्चों को भिक्षावृतिं से मुक्त करवाया गया। जिसमे चार बच्चियां व एक बच्चा खाटुश्यामजी मन्दिर के पास भिक्षावृति करते पाये गयें थे। सहायक निदेशक शर्मा ने बताया की बच्चों की उम्र 8 से 15 वर्ष है, सभी बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर बाल कल्याण समिति सदस्य अंकुर बहड़ के समक्ष पेश कर बच्चों को सखी सेन्टर व कस्तुरबा सेवा संस्थान में प्रवेश दिया गया। इस दौरान मानव तस्करी विरोधी इकाई से प्रभारी एस.आई. कृतिका सोनी, रेखा, सुलोचना, प्रेम, खाटुश्याम थाने से देवीलाल व चाईल्ड हेल्पलाइन काउंसलर राकेश. चिराणिया, सुपरवाईजर विनित वर्मा आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur